सोनभद्र में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा का नारी शक्ति से नरेन्द्र मोदी को पुनः पीएम बनाने का आह्वान
सोनभद्र। देश के दोनों सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महिलाओं के लिए आरक्षण सर्वसम्मति से पारित होने के बाद कानून बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मुख्यालय के सोन पैलेस में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मौजूद रहीं।
सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , राज्यसभा सांसद रामशकल , सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी नम्रता चौरसिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लम्बित पड़ी महिला आरक्षण बिल विगत 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में पारित होकर कानून बन गया, जिससे यह दिन भारत के इतिहास में महिलाओं के सम्मान का स्वर्णिम दिवस जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश या यूं कहें कि विश्व गुरु बनाने मे भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी स्थापित होने के साथ बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि भारत की हर नारी प्रतिवर्ष लाख रुपए की बचत कर लखपति दीदी बने। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वन्दन कानून नये भारत में नयी और ताकतवर लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है। पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थीं लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही है, यह हर नारी के लिए गर्व का विषय है। उन्होने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने मन मे ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से जीता कर स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा आभार होगा।
प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को और सशक्त बनने और बनाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा विचारवान,सहनशील और संघर्षशील होती हैं जो घर गृहस्थी सम्हालने के साथ साथ देश सम्हालने में भी पूर्ण सक्षम हैं जिसे समय समय पर हर क्षेत्र में प्रदर्शित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अध्यात्मिक परम्परा और इतिहास में नारी शक्ति के साहस, त्याग, शौर्य, पराक्रम कि अनेक अनूठी गाथा और कहानियां वर्णित है। दुर्गा, काली, सरस्वती के रुप मे अति महत्वपूर्ण अनुकरणीय उदाहरण है और इस महत्व को समझने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं की राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है। आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी जी के विचारों में आगे रही है। लोकसभा व विधानसभा मे महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित होकर कानून बन गया है। इस कानून से महिलाएं राजनितिक क्षेत्र मे अपना सर्वोच्च योगदान दे सकेंगी।
सम्मेलन की जिला संयोजिका नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उज्जवला योजना,सौभाग्य योजना, जनधन योजना जैसी अनेकों योजनाएं चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस कानून के आने से महिलाएं राजनैतिक क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में अपना योगदान दे सकेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आये सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल,सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी कानून और उसमें महिलाओं की भागीदारी के साथ-साथ महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नित नए मानदंड स्थापित करने के लिए विशेष उल्लिखित किया जो भविष्य में भी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उच्च विचारों के अनुरूप नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी।
सम्मेलन मे मुख्यरुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, कोन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड़, चुर्क नगर पंचायत चेयरमैन मीरा यादव, पूजा पाण्डेय, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह जिला मंत्री गुडिया वर्मा, प्रमिला जायसवाल, हेमलता जायसवाल, आशा विश्वकर्मा, किरन तिवारी, रंजन पाण्डेय सहित सभी मण्डल अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रवीन्द्र केसरी सोनभद्र
