Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश

सोनभद्र,21 अक्टूबर को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

रवीन्द्र केसरी सोनभद्र

---------------------------------------------------------------------------------------------------