Sunday, February 22, 2026
Latest:
राज्य

रायसेन के एक गांव में छत ढलाई के दौरान करंट लगने से 3 मजदूरों की मौत, 4 घायल

रायसेन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) में बुधवार को हुए एक दुखद हादसे में तीन मजदूरों (Three workers) की करंट (Electrocuted) लगने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य झुलस गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक मकान की छत की ढलाई का काम चल रहा था, और वहां रखी सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर मशीन (Cement-concrete mixer machine) पास से गुजर रहे बिजली के तार के सम्पर्क में आ गई और उसमें करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर मारे गए। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 105 किलोमीटर दूर बम्होरी थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुई।

घटना के बारे में बताते हुए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) अनिल मौर्य ने बताया, ‘घटना के वक्त पड़रिया कला गांव में जमना प्रसाद कहार के मकान की छत की ढलाई का काम चल रहा था, इसी दौरान वहां रखी मिक्सर मशीन छत के पास से निकली बिजली के तार से टकरा गई, और यह हादसा हो गया।’ अधिकारी ने आगे बताया कि करंट लगने के कारण नयाखेड़ा निवासी आजाद सिंह (24) व रूप सिंह (29) और सलैया निवासी राजेश सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग इस घटना में झुलस गए और ये सभी मकान मालिक के ही परिवार के सदस्य व रिश्तेदार हैं। मौर्य ने बताया कि घायलों को सिलवानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर

---------------------------------------------------------------------------------------------------