खेलराज्यलखनऊ

सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के तत्वावधान में “DOOR BHAI CUP” गोल्फ टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

दिनांक: 14 फरवरी, 2026

आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को द पाल्मस गोल्फ क्लब, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के तत्वावधान में “DOOR BHAI CUP” गोल्फ टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट विशेष रूप से आर्किटेक्ट ग्रुप के लिए आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में कुल 25 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रतियोगिता के आयोजक के रूप में श्री अशोक कुमार एवं श्री राहुल सूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।
विजेता खिलाड़ियों के परिणाम इस प्रकार रहे:
पुरुष वर्ग:
विजेता – श्री योगेश त्यागी
उपविजेता – श्री आर. पी. शाही
महिला वर्ग:
विजेता – सुश्री दीक्षा पटेल
उपविजेता – सुश्री अवितेश वैष्णवी सिंह
ओवरऑल विजेता:
श्री योगेश त्यागी
विशेष पुरस्कार:
लॉन्गेस्ट ड्राइव (होल नं. 5) – श्री एस. के. सिंह (आईएएस, सेवानिवृत्त)
मॉन्स्टर ड्राइव (होल नं. 8) – श्री ऋषि दुग्गल
नीरेस्ट टू द पिन (होल नं. 3) – श्री आर. पी. शाही
स्ट्रेटेस्ट ड्राइव (होल नं. 1) – श्री योगेश बाजपेयी
बेस्ट ड्रेस (पुरुष):
श्री प्रशांत रेड्डी
बेस्ट ड्रेस (महिला):
सुश्री अवितेश वैष्णवी सिंह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल ए. के. सिंह एवं श्री ब्रज भान जी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्री एस. के. सिंह (आईएएस, सेवानिवृत्त) द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया तथा विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं खिलाड़ियों के उत्साह ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।

प्रबंधक – गोल्फ ऑपरेशन
द पाल्मस गोल्फ क्लब, लखनऊ

---------------------------------------------------------------------------------------------------