सपना चौधरी ने जैसे ही स्टेज पर ठुमके लगाने शरू किये तो बेकाबू हो गए फैंस, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: सपना चौधरी के हरियाणवी गानों और उनके ठुमके के लोग दीवाने हैं. यूट्यूब पर अकसर लोग उनके डांस और गानों को लुफ्त उठाते थे. सपना जिन गानों के जरिए लोकप्रिय हुईं वे हरियाणवी जरूर हैं, लेकिन उनके डांस के दीवाने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैंन फॉलोइंग काफी जोरदार है. ये लोगों की उनके लिए दीवानगी ही है कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो जाते हैं.

डांसिंग सेक्शन सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए उनके फैंस दूर-दूर से आते हैं. सपना के नए गाने हो या पुराने लोग न सिर्फ देखते हैं बल्कि उन गानों पर झूमते भी हैं. सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के डांस की वीडियो क्लिप हो या यूट्यूब पर उनके पूरे-पूरे गानों पर डांस वीडियो फैंस उसे टकटकी लगाकर देखते रहते हैं. सपना के यूं तो कई गाने हिट हैं, लेकिन एक गाना ऐसा है, जिसको लोग खूब गुनगुनाते हैं. यूट्यूब पर फैंस सपना के सुपरहिट हरियाणवी गाना ‘गजबन पानी ने चाली (Gazab)’को काफी पसंद कर रहे हैं.
-------------------------------------------------------------------------------------------
वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी जोरदार डांस कर रही हैं. इस डांस वीडियो को अब तक 32 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसको अंतरा रिकॉर्ड नाम के चैनल ने यूट्यूब पर अपलोड किया है. वीडियो में भीड़ को देखकर ही आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना की दीवानगी का आलम क्या है. सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकरार नजर आ रही है.

