जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान सुनी जनसमस्याएं

बरेली, 04 फरवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल प्रतिदिन की भांति कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को शासन के मंशानुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जन समस्याओं को समस्त सम्बंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।
निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई के दौरान आने वाली समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं तथा शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
