Monday, February 2, 2026
बिजनेस

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 503 करोड़ रुपए, सालाना आधार पर 48% की बढ़ोतरी

दिल्ली+एनसीआर, फरवरी 2026: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही तथा नौ माह की अवधि के लिए बैंक के अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स को मंजूरी प्रदान की। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में बैंक का कर पश्चात लाभ (प्रॉफिट आफ्टर टेक्स) 503 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 48 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।
करोड़ रुपए 31 दिसम्बर- 24

30 सितम्बर- 25 31 दिसंबर- 25 साल दर साल बदलाव तिमाही दर तिमाही बदलाव कुल कस्टमर बिज़नेस 4,58,390 5,35,673 5,62,090 22.62% 4.93% एसेट्स
लोन एंड एडवांस 2,31,074 2,66,579 2,79,428 20.93% 4.82%
ग्रॉस एनपीए 1.94% 1.86% 1.69% -25 बीपीएस -17 बीपीएस
नेट एनपीए 0.52% 0.52% 0.53% 1 बीपीएस 1 बीपीएस
एसएमए 1 + 2 (रिटेल, रूरल और
एमएसएमई) 1.03% 0.90% 0.88% -15 बीपीएस -2 बीपीएस
डिपॉजिट्स
कस्टमर डिपॉजिट 2,27,316 2,69,094 2,82,662 24.35% 5.04%
सीऐएसऐ डिपॉजिट 1,13,078 1,38,583 1,50,350 32.96% 8.49%
सीऐएसऐ रेश्यो 47.74% 50.07% 51.64% 390 बीपीएस 157 बीपीएस
कॉस्ट ऑफ फंड 6.49% 6.23% 6.11% -38 बीपीएस -12 बीपीएस
प्रोफिटिबिलिटी

वित्त वर्ष 25
की तीसरी
तिमाही
वित्त वर्ष 26
की दूसरी
तिमाही
वित्त वर्ष 26
की तीसरी
तिमाही
साल दर साल
बदलाव
तिमाही दर
तिमाही
बदलाव
नेट इंटरेस्ट मार्जिन 6.04% 5.59% 5.76% -28 बीपीएस 17 बीपीएस
कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1,736 1,825 1,937 11.59% 6.16%
नेट प्रॉफिट 339 352 503 48.05% 42.64%
कैपिटल एडेक्वेसी % (अवधि समाप्त होने तक) 16.11% 14.34% 16.22% 11 बीपीएस 188 बीपीएस
नोट: लोन और एडवांस में क्रेडिट सब्स्टीट्यूट शामिल हैं। एनआईएम, आईबीपीसी और सेल-डाउन से पहले का है। कैपिटल एडिक्वेसी में
अंतरिम अवधि का प्रॉफिट शामिल है।
नोट्स:
1. बैंक के ऋण एवं अग्रिम (लोन एंड एडवांस) में सालाना आधार पर हुई कुल वृद्धि का 89% हिस्सा मॉर्गेज लोन, वाहन
ऋण, उपभोक्ता ऋण, बिज़नेस बैंकिंग और होलसेल लोन से आया है।
2. वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के दौरान प्रचलन में क्रेडिट कार्ड्स की संख्या बढ़कर 43 लाख (4.3 मिलियन) तक
पहुँच गई।
3. बैंक का वेल्थ मैनेजमेंट व्यवसाय सालाना आधार पर 31% बढ़कर 58,957 करोड़ रुपए तक पहुँच गया।
4. तिमाही के दौरान प्रावधान (प्रोविज़न) में 3.7% की तिमाही-दर-तिमाही कमी दर्ज की गई, जो 1,452 करोड़ रुपए से
घटकर 1,398 करोड़ रुपए रह गया।
परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, एमडी और सीईओ श्री वी वैद्यनाथन ने कहा, “हम अपने सभी प्रमुख व्यवसाय क्षेत्रों, ऋण,
जमा, वेल्थ मैनेजमेंट, ट्रांजैक्शन बैंकिंग आदि में मजबूत कारोबारी गति देख रहे हैं। हमारी परिसंपत्ति गुणवत्ता (एसेट
क्वालिटी) में सुधार हुआ है, जहाँ 31 दिसंबर, 2025 तक ग्रॉस एनपीए 1.69% और नेट एनपीए 0.53% रहा। फंड की
लागत के मामले में, हाल ही में बचत दरों में किए गए संशोधन के कारण हमें उम्मीद है कि यह आगे और कम होगी, जिससे
हमें अपने ऋण व्यवसाय का विस्तार करने में मदद मिलेगी।”

---------------------------------------------------------------------------------------------------