Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र ने युवा संसद वाद विवाद प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार: प्रथम, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

 


बरेली, 05 फरवरी।महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केन्द्र के प्रतिभागियों ने दैनिक जागरण युवा संसद 2026 की वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। 4 फरवरी 2026 को पांचाल सभागार में स्नातकोत्तर स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय सभी टीमों के लिए अलग अलग सामाजिक , शैक्षिक, वैधानिक क्षेत्रों से संबंधित रहे , में शानदार प्रदर्शन किया। सुनैना सक्सेना (पक्ष) तथा दीपांशु दीप ( विपक्ष) ने प्रथम स्थान , इनाम खान (पक्ष) और अक्षिता पाराशरी (विपक्ष) ने तृतीय स्थान तथा प्रगति मिश्रा (पक्ष) तथा दुर्गेश ( विपक्ष) में अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन छह विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। प्रतियोगिता में कल्चरल क्लब के विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता और वाकपटुता से सभी को न केवल प्रभावित कर प्रथम , तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया किया । छात्रों का यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त विजेता टीम ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की है। विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र प्रतिभावान युवाओं को प्रेरित कर सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्रों में प्रतिभा निखारने एवं उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी हेतु उचित मंच प्रदान कर रहा है जो सांस्कृतिक केन्द्र के ऊर्जावान युवाओं की सफलता के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। विजेता विद्यार्थियों को कुलपति प्रो.के.पी.सिंह, कुलसचिव श्री हरीश चंद,परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय, सांस्कृतिक समिति और कल्चरल क्लब के सदस्यों व शिक्षकों,कर्मचारियों , विद्यार्थियों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------