Friday, February 13, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में शिक्षा और टेक्नोलॉजी का संगम: टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने समझा Apple Ecosystem का मॉडल, iOS लैब और AATC पर खास फोकस

लखनऊ में शिक्षा क्षेत्र में नई तकनीकों की भूमिका और डिजिटल लर्निंग के भविष्य को लेकर एक अहम सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एप्पल ईकोसिस्टम के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। राजधानी के होटल Novotel Lucknow Gomti Nagar में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर आधुनिक शिक्षण मॉडल को अपनाने की दिशा में मंथन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में Apple Inc. के नेशनल हेड हितेश शाह मौजूद रहे, जिन्होंने शिक्षा जगत में एप्पल प्लेटफॉर्म आधारित ट्रेनिंग और लैब इन्फ्रास्ट्रक्चर के महत्व को विस्तार से समझाया।

शिक्षा में Apple Ecosystem को लेकर नई दिशा

सेमिनार के दौरान हितेश शाह ने Apple Ecosystem आधारित लर्निंग मॉडल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि AATC (Apple Authorized Training Center) और iOS लैब जैसे सेटअप छात्रों के करियर निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते टेक्नोलॉजी माहौल में छात्रों को कोडिंग, ऐप डेवलपमेंट और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देना समय की मांग बन चुकी है। इससे छात्र इंडस्ट्री-रेडी बनते हैं और ग्लोबल अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।

टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी की सक्रिय भागीदारी

सेमिनार में T.S. Mishra University के प्रतिनिधिमंडल ने भी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। विश्वविद्यालय की ओर से निदेशक (ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं प्रवेश) दीपक कुमार शाही, सहायक निदेशक अभिषेक प्रताप सिंह और प्रबंधक सोनम मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कैंपस में Apple आधारित तकनीकी लैब स्थापित करने और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

छात्रों को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर तैयार करने का लक्ष्य

दीपक कुमार शाही ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि Apple तकनीक और आधुनिक लैब सेटअप से छात्रों को नई स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा और वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनेंगे।

कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस टेक्नोलॉजी केंद्रित सेमिनार में कई प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें BBD यूनिवर्सिटी से प्रो वाइस चांसलर सतीश चंद्र शर्मा, अंबालिका इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से डॉ. श्वेता मिश्रा, नारायणा ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कानपुर से डॉ. आकाश द्विवेदी, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर से डॉ. नीरज द्विवेदी और डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, हाइजिया इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी से सुश्री खुशबू और प्रिया वर्मा, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन लखनऊ से डॉ. प्रियंका, सेठ विशंभर नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से डॉ. नीता रस्तोगी, GCRG ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स से अभिषेक, गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से अमित गेहकर मौजूद रहे।

इसके अलावा Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University से सूरज सिंह, डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से डॉ. सुनील रावत और राहुल, IPSR कॉलेज ऑफ फार्मेसी से जितेंद्र, नेशनल PG कॉलेज से प्रमोद, SR इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से डॉ. डीपी सिंह, टीएस मिश्रा यूनिवर्सिटी से दीपक शाही, GSRM से शैलेंद्र, अभिषेक, शशांक राज, रितेश शर्मा, भरत मिश्रा, आशीष जैन और अमन भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------