लखनऊ में आनंदा ग्रुप का दमदार प्रदर्शन – नए उत्पाद लॉन्च के साथ मार्केट लीडरशिप की ओर तेज़ कदम

लखनऊ: कृषि एवं पशु पोषण क्षेत्र में अपनी नेतृत्व स्थिति को और मजबूत करते हुए, आनंदा ग्रुप ने कम्फर्ट होटल विस्टा में एक उच्च स्तरीय लीडरशिप एवं पार्टनर एंगेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन कंपनी की आक्रामक विस्तार रणनीति और बाज़ार में बढ़ती पकड़ का स्पष्ट संकेत है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. राधे श्याम दीक्षित द्वारा किया गया, जिनके साथ निदेशक राहुल दीक्षित सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रमुख वितरक उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रभावशाली चैनल पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स की मजबूत भागीदारी देखने को मिली, जो आनंदा की तेज़ी से बढ़ती बाज़ार पकड़ को दर्शाती है ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा कंपनी द्वारा तीन उन्नत कैटल फीड उत्पादों ( 3G, 5G, 8G) का भव्य अनावरण, जो अत्याधुनिक वैज्ञानिक शोध पर आधारित हैं और डेयरी उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए तैयार किए गए हैं। यह लॉन्च आनंदा को विज्ञान-आधारित पशु पोषण में अग्रणी ब्रांड के रूप में स्थापित करता है।
अपने संबोधन में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. राधे श्याम दीक्षित ने आनंदा को राष्ट्रीय स्तर पर कैटल फीड क्षेत्र का अग्रणी ब्रांड बनाने की महत्वाकांक्षी रणनीति प्रस्तुत की। उन्होंने नवाचार, गुणवत्ता, और किसानों की समृद्धि को कंपनी की विकास यात्रा के मुख्य स्तंभ बताते हुए तेज़ी से बाज़ार विस्तार और मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. राधेश्याम दीक्षित ने डेयरी विकास के तीन प्रमुख स्तंभ- ब्रीड, फीड और मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा:”दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए ब्रीड, फीड और मैनेजमेंट- तीनों की बराबर भागीदारी जरूरी है। आनंदा ने फीड के साथ-साथ अब ब्रीड पर भी काम शुरू किया है। हम एक नई जेनेटिक विकसित कर रहे हैं, जिसका नाम ‘आनंदी’ होगा।”
उन्होंने आगे बताया कि इस नई जेनेटिक के लिए अत्याधुनिक लैब तैयार हो चुकी है और इस पर कार्य शुरू किया जा चुका है। कंपनी का लक्ष्य है कि ‘आनंदी’ जेनेटिक को घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। डॉ. दीक्षित ने यह भी बताया कि वर्तमान में बाज़ार में जेनेटिक की कीमत लगभग ₹35,000 है, लेकिन आनंदा इसे मात्र ₹10,000 में उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।साथही, किसानों की सुविधा के लिए इस जेनेटिक को आसान फाइनेंस और इंस्टॉलमेंट विकल्पों के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की मजबूत ग्रोथ, बढ़ता मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिससे उपस्थित पार्टनर्स में उत्साह और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
इस अवसर पर केमिन इंडस्ट्रीज के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित तकनीकी सत्र ने वैश्विक स्तर की जानकारी साझा करते हुए पशु पोषण और उत्पादकता बढ़ाने के उन्नत तरीकों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें वितरकों को सीधे नेतृत्व टीम से संवाद का अवसर मिला – यह आनंदा की पारदर्शिता और साझेदारी आधारित विकास दृष्टिकोण को दर्शाता है ।
कार्यक्रम के अंत में सैंपल वितरण और प्लांट ओनर्स के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जो कंपनी की मजबूत निष्पादन क्षमता और तेज़ी से विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
आनंदा ग्रुप के बारे में:
आनंदा ग्रुप आज भारत के कैटल फीड और डेयरी सेक्टर में एक तेज़ी से उभरती हुई अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। वैज्ञानिक नवाचार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क और किसानों की समृद्धि के प्रति समर्पण के साथ, कंपनी आने वाले समय में उद्योग के मानकों को पुनर्परिभाषित करने और बड़े बाज़ार हिस्से पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह तैयार है ।


