जम्मू यूनिवर्सिटी में बदलेगा सिलेबस, अब शहीद भगत सिंह पढ़ाए जाएंगे
नई दिल्ली : जम्मू यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में है. मामला जम्मू यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सिलेबस से जुड़ा हुआ है. असल में बीते दिनों जम्मू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग ने पोस्ट ग्रेजुएशन के सिलेबस में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना को पढ़ाने का फैसला लिया था. मसलन, पोस्ट ग्रेजुएशन के सिलेबस में जिन्ना से जुड़ा पाठ शामिल किया गया था.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसका विरोध करते हुए इसे हटाने की मांग की थी. तो वहीं यूनिवर्सिटी ने तर्क दिया था कियह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया गया है और इसका उद्देश्य छात्रों को व्यापक और संतुलित दृष्टिकोण देना है, लेकिन अब यूनिवर्सिटी ने सिलेबस से जिन्ना से जुड़ा पाठ हटाने का फैसला लिया है. इसकी जगह अब भगत सिंह का पाठ सिलेबस में जोड़ा जाएगा.


आइए जानते हैं कि जम्मू यूनिवर्सिटी पॉलिटिकल साइंस विभाग के सिलेबस में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं. जानेंगे कि पॉलिटिकल साइंस पोस्ट ग्रेजुएशन का नया सिलेबस क्या होगा? साथ ही जानेंगे कि ये बदलाव कब से लागू होंगे. जम्मू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग में सिलेबस को लेकर बीते दिनों अहम फैसला लिया गया है. असल में बीते रोज बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मोहम्मद अली जिन्ना को सिलेबस से हटाने पर सहमति बनी है. इसके साथ ही बोर्ड ऑफ स्टडीज ने फैसला लिया है कि जिन्ना की जगह सिलेबस में शहीद भगत सिंह को शामिल किया जाएगा.
