विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में नव नियुक्त प्रोफ़ेसर डॉ वी. के.गुप्ता एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरुण प्रकाश सिंह के लिए फैसिलिटेशन कार्यकम संपन्न

बरेली,31मार्च।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में प्रोफ़ेसर पद पर नव नियुक्त वी .के. गुप्ता एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नव नियुक्त डॉ अरुण प्रकाश सिंह के लिए स्वागत में फैसिलिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम का आरम्भ विभागाध्यक्ष प्रो.अमित सिंह, प्रो.वी.के. गुप्ता एवं एसोसिएट प्रो.अरुण प्रकाश सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष द्वारा प्रो.वी के गुप्ता एवं एसोसिएट प्रो अरुण प्रकाश सिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर किया गया सभी शिक्षकों ने नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया नव नियुक्त शिक्षकों द्वारा एल एल एम की छात्र-छात्राओं व रिसर्च स्कॉलर से इंटरेक्शन किया गया व सभी को धन्यवाद दिया एवं विभाग को और अधिक उन्नत बनाने में सहयोग करने की बात की। विधि विभाग के सभी शिक्षकों द्वारा डॉ अमित सिंह को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत होने पर बधाई दी और उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया । संपूर्ण कार्यक्रम प्रोफेसर के.पी .सिंह वाइस चांसलर ऑफ एम जे पी आर यू के संरक्षण में विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह के निर्देशन में पूरा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शहनाज अख्तर ने किया ।
इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव , डॉ लक्ष्मी देवी , श्री नईमुद्दीन , श्री अमित कुमार सिंह, सुश्री जूही नसीम, निधि शंकर, प्रेक्षा सिंह, प्रियदर्शिनी रावत ,रविकर यादव , प्रीति वर्मा, ज्योति मिश्रा डॉ सचिन रस्तोगी तथा रिसर्च स्कॉलर श्रद्धा स्वरूप , शैलेन्द्र सिंह एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
