बिजनेस

डालमिया भारत फाउंडेशन और लाल पैथलैब्स फाउंडेशन साथ मिलकर करेंगे ‘दीक्षा- एलपीएल एकेडमी फॉर लैबोरेटरी मेडिसिन’ शुरू


रांची, मार्च, 2026: डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की सीएसआर इकाई- डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) और डॉ. लाल पैथलैब्स लिमिटेड की सीएसआर इकाई- लाल पैथलैब्स फाउंडेशन के बीच एक समझौता (एमओयू) किया गया है। उक्त साझेदारी ‘दीक्षा- एलपीएल एकेडमी फॉर लैबोरेटरी मेडिसिन’ कार्यक्रम के तहत स्किल ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने पर केंद्रित है। इस पहल के तहत कर्नाटक के बेलगाम और झारखंड के रांची में स्किल ट्रेनिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएँगे, जहाँ फेलबोटॉमी में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि युवाओं को उद्योग से जुड़े जरूरी कौशल मिल सकें। ये सेंटर्स हर साल 350 युवाओं को प्रशिक्षण देंगे, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकें।

वहीं, रांची सेंटर में हर साल 175 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस एमओयू पर दोनों संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। लाल पैथलैब्स फाउंडेशन की ओर से सीएसआर प्रमुख राजेश सिंह और डिप्टी मैनेजर- सीएसआर आशीष डांगर उपस्थित रहे। वहीं, डालमिया भारत फाउंडेशन की ओर से सीईओ अशोक कुमार गुप्ता ने इस समझौते का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर डालमिया भारत फाउंडेशन के सीईओ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, “हेल्थकेयर स्किलिंग एक ऐसे कार्यबल को तैयार करने में अहम् भूमिका निभाती है, जो भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार होने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को भी मजबूत करती है। लाल पैथलैब्स फाउंडेशन के साथ हमारी यह साझेदारी स्किल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने और युवाओं के लिए हेल्थकेयर सेक्टर में स्थायी अवसर उत्पन्न करने बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
लाल पैथलैब्स फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख राजेश सिंह ने कहा, “हम इस साझेदारी को महत्वपूर्ण मानते हैं। साथ मिलकर हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को उद्योग से जुड़े जरूरी कौशल देकर हेल्थकेयर सेक्टर, खासकर डायग्नोस्टिक क्षेत्र में बेहतर और स्थायी करियर के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ।”

भारत में अस्पतालों और डायग्नोस्टिक लैब्स में प्रशिक्षित फेलबोटॉमिस्ट की माँग तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण डायग्नोस्टिक सेक्टर का विस्तार और क्रॉनिक बीमारियों के बढ़ते मामले हैं। साथ ही, जाँच और होम कलेक्शन सेवाओं पर बढ़ती निर्भरता के चलते फेलबोटॉमी आज हेल्थकेयर सेक्टर में एक भरोसेमंद और तेजी से बढ़ता करियर विकल्प बनकर उभर रहा है।
यह साझेदारी डीबीएफ और एलपीएलएफ के उस फोकस को आगे बढ़ाती है, जिसके तहत हेल्थकेयर स्किलिंग को मजबूत कर युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर तैयार किए जा रहे हैं। फाउंडेशन लगातार स्किल डेवलपमेंट और कम्युनिटी सशक्तिकरण से जुड़ी पहलें कर रहा है, ताकि युवाओं को स्थायी आजीविका के अवसर मिल सकें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------