Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास. बरेली में अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई

बरेली,14 अप्रैल। राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास मूकबधिर परिसर बरेली में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास और गरिमा पूर्ण ढंग से मनाई गई। छात्रावास में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति कमला देवी कश्यप, मनोनीत पार्षद, नगर निगम बरेली, बीजेपी को आमंत्रित किया गया, साथ में श्री राकेश कश्यप अध्यक्ष, कश्यप समाज बीजेपी की गरिमा मय उपस्थिति रही। छात्रावास में डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण कार्यक्रम, डॉ अम्बेडकर जी के जीवन परिचय, डॉ अम्बेडकर के समानता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांत, उनकी शिक्षा संविधान निर्माण में योगदान के विषय पर चर्चा, विचार विमर्श, आदि प्रस्तुतिकरण किया गया। उसके पश्चात डॉ, भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन, उनकी शिक्षा एवं संविधान निर्माण में योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें प्रथम पुरस्कार पूनम,देवी, द्वितीय पुरस्कार राखी, तृतीय पुरस्कार प्रज्ञा सिंह, चतुर्थ पुरस्कार, राधा को दिया गया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------