Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आज “नो व्हीकल डे ” पर बस से यात्रा कर जिलाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


बरेली, 18 मई। मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील एवं मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में आज ‘‘नो व्हीकल डे‘‘ के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आयुक्त महोदय की बैठक में सहभागिता हेतु बस द्वारा यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

बैठक उपरांत जिलाधिकारी ने सादगी एवं जनसामान्य से जुड़ाव का परिचय देते हुए मोटर बाइक में बैठकर कलेक्ट्रेट कार्यालय से अपने आवास तक यात्रा की। जिलाधिकारी की इस पहल की अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहना की गयी।

जिलाधिकारी ने ईंधन की बचत, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वह देशहित के इस कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु कम से कम वाहनों का प्रयोग करें। साथ ही सप्ताह में दो दिन अर्थात सोमवार एवं शनिवार को वाहन मुक्त दिवस (NO VEHICLE DAY) के रूप में मनाया जाए और इन दिवसों में अपने निजी/सरकारी वाहनों से यात्रा न कर सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करना सुनिश्चित किया जाए।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------