Monday, May 25, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जनसुनवाई में जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, किडनी पीड़ित बच्चे को दिलाया तत्काल उपचार।आयुष्मान कार्ड न होने पर जिलाधिकारी ने बढ़ाया मदद का हाथ

 

बरेली, 24 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने का कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन (जनसुनवाई) के दौरान मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपने बीमार बच्चे को लेकर पहुंची और बताया कि उसके बच्चे की दोनों किडनी खराब हैं तथा उसका उपचार चौकी चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। महिला ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा वह आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कलेक्ट्रेट आयी है।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला व उसके बच्चे को  ‘‘नो व्हीकल डे‘‘ होने के कारण बाहर से टैम्पो मंगवाकर जिला अस्पताल भिजवाया तथा संबंधित अधिकारियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चे के उपचार में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी महोदय से मिलने आए एक अन्य व्यक्ति के अचेत हो जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल पानी आदि डालकर होश में लाने का प्रयास किया गया और तत्काल उस व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गयी। जिलाधिकारी महोदय स्वयं भी उस व्यक्ति के साथ जिला अस्पताल गए और उसका स्वास्थ्य परीक्षण आदि करवाया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ हैं, गर्मी आदि के कारण अचेत हो गया था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों मरीजों का बेहतर उपचार किया जाए।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------