Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में नेपाल के चार शोधार्थियों का प्री-पीएच डी. प्रस्तुतीकरण संपन्न

बरेली,25 मई। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में आज नेपाल के चार शोधार्थियों का प्री-पीएच.डी. प्रस्तुतीकरण हुआ।
इनमें से दो शोधार्थियों, जनक राज जोशी और गिरि राज कड़ायत ने प्रोफेसर भोला खान के निर्देशन में, तथा गोविंद राज उपाध्याय और धर्म देव भट्ट ने प्रोफेसर आशुतोष प्रिय के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।
शोधार्थी गिरि राज कड़ायत ने ‘नेपाल में आर्थिक वृद्धि और पर्यटन’ विषय पर, धर्म देव भट्ट ने ‘नेपाल की ग्रामीण महिलाओं पर माइक्रो फाइनेंस के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन’ विषय पर, गोविंद राज उपाध्याय ने ‘नेपाल में वेटलैंड के संरक्षण के लिए लोगों की पैसे देने की इच्छा का अनुमान’ विषय पर, तथा जनक राज जोशी ने ‘नेपाल में गरीबी कम करने में कोऑपरेटिव की भूमिका को समझना’ विषय पर शोध कार्य किया।
प्रस्तुतीकरण के पश्चात् सभी शिक्षकों ने शोधार्थियों को उनके शोध से संबंधित सुझाव दिए एवं उनके उत्तम कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव, डॉ. इसरार खान, डॉ. रूचि द्विवेदी, डॉ. सुबोध धवन, प्रो. एम. एल. मौर्य, डॉ. पवन कुमार सिंह सहित अनेक शोधार्थी, विभाग के छात्र-छात्राएं एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------