TMC में बड़ी टूट की आशंका: दो बागियों का दावा- 59 विधायकों ने किए साइन; अलग गुट बनाने की तैयारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा है। पार्टी में टूट और बगावत की अटकलें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने दावा किया है कि उनके पास 59 विधायकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। दोनों नेताओं ने खुद को “असली टीएमसी विधायक समूह” का प्रतिनिधि बताते हुए अलग गुट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों नेता विधानसभा पहुंचकर स्पीकर से मुलाकात कर नए गुट के गठन का दावा पेश कर सकते हैं। इसी बीच, कई अन्य टीएमसी विधायकों के भी विधानसभा पहुंचने की खबरें सामने आई हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक और खुलकर कोई बयान सामने नहीं आया है। स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
