ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ, भंडारे में शामिल हुईं आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल

गोंडा, 02 जून 2026 – ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और मंडल की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर आयुक्त ने सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी उपस्थिति रही तथा पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय सहित अधिवक्ता गण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
