रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में बी.एस-सी. (ऑनर्स) कृषि में लेटरल एंट्री हेतु समर्थ पोर्टल हुआ प्रारंभ

बरेली, 02 जून। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के अंतर्गत कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय में बी.एस-सी. (ऑनर्स) कृषि के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु अब समर्थ पोर्टल खुल गया है।

इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा विश्वविद्यालय द्वारा उन अभ्यर्थियों के लिए सुनिश्चित की गई है, जो पूर्व में पोर्टल न खुलने के कारण आवेदन करने में असमर्थ थे।
संकायाध्यक्ष प्रो. उपेन्द्र कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था शीघ्र ही पूर्ण कर ली है। सभी इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में समर्थ पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर विजिट करें या deanag@mjpru.ac.in पर ईमेल करें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
