रोटी परोसते समय न करें यह बड़ी गलती! वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथ में रोटी देना माना जाता है अशुभ
नई दिल्ली: हिंदू परंपरा और वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है। मान्यता है कि यहां तैयार होने वाला अन्न केवल भोजन नहीं, बल्कि समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। यही वजह है कि रोटी बनाने और परोसने से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन्हीं में एक महत्वपूर्ण नियम यह है कि किसी भी व्यक्ति को रोटी सीधे उसके हाथ में नहीं देनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी हमेशा थाली, प्लेट या रोटीदान में रखकर ही परोसनी चाहिए।
हाथ में रोटी देना क्यों माना गया है अशुभ?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार किसी के हाथ में सीधे रोटी देने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि इससे मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं, जिसके कारण घर की बरकत में कमी आने लगती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
पुण्य फल में आती है कमी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथ में रखकर दी गई रोटी भिक्षा के समान मानी जाती है। ऐसे में यदि परिवार के सदस्य या अतिथि को भी इसी प्रकार रोटी दी जाए तो भोजन कराने से मिलने वाला पुण्य फल कम हो सकता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने की भी मान्यता है।
रिश्तों पर भी पड़ सकता है असर
वास्तु शास्त्र में यह भी कहा गया है कि सीधे हाथ में रोटी देने से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद और तनाव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए भोजन परोसते समय इन नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

रोटी परोसने का सही तरीका क्या है?
यदि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो रोटी हमेशा थाली, प्लेट या रोटीदान में रखकर सम्मानपूर्वक परोसें। भोजन कराते समय आदर और सकारात्मक भाव बनाए रखना भी शुभ माना गया है। जल्दबाजी या अनादर के साथ भोजन परोसने से बचने की सलाह दी जाती है।
तीन रोटियां एक साथ परोसने से भी बचें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार एक ही थाली में तीन रोटियां एक साथ रखना शुभ नहीं माना जाता। यदि तीन रोटियां परोसनी हों तो उन्हें अलग-अलग या मोड़कर रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से वास्तु दोष से बचाव होने की मान्यता है।
