Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

खेत बचाओ अभियान में दी गई खेती की तकनीकी जानकारी


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बेनीपुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभु नारायण सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेनीपुर ने कृषकों से सह फसली खेती अपनाने का आवाह्न किया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने गेहूं की उन्नतशील प्रजातियां,बीज शोधन, सीडड्रिल द्वारा गेहूं की बुवाई,संतुलित उर्वरकों का प्रयोग,सरसों की वैज्ञानिक खेती, हरी खाद की खेती, मृदा परीक्षण आदि की जानकारी दी । राम सजीवन मौर्य एडीओ एजी ने अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । बसंत कुमार गुप्ता विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राजेश कुमार जायसवाल बीटीएम ने फार्मर रजिस्ट्री,पंकज कुमार शर्मा प्राविधिक सहायक ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,एटीएम कमलेन्द्र सिंह ने ऑनलाइन कृषक पंजीकरण प्रक्रिया एवं आशीष कुमार शुक्ला ने कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों चंद्रभूषण गिरी, शिव बहादुर सिंह,राधेश्याम सिंह, नीता, निशू यादव आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be