Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एसआरएमएस रिद्धिमा में द्वितीय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ‘नाद साधना’ आयोजित

बरेली, 29 अक्टूबर।एसआरएमएस रिद्धिमा ‘ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स: द्वारा बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को द्वितीय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ‘नाद साधना’ का सफल आयोजन किया गया। शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत पर आधारित इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी, डॉ. रीता शर्मा एवं डॉ. अनुज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुप्रसिद्ध संगीतविद् डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ. जयश्री मिश्रा ने निर्णायक के रूप में किया। आयोजन के सफल संचालन एवं प्रतिभागियों के मार्गदर्शन में एसआरएमएस रिद्धिमा के वोकल गुरु प्रियंका गोवाल एवं सात्विक मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता में मानवी त्यागी ने प्रथम स्थान और अदम्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। शिल्पा पाठक और श्रेया दत्ता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार के रूप में क्रमशः ₹3,000, ₹2,000 और ₹1,000 प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया।इसी अवसर पर 25 अक्टूबर को आयोजित रेखांकन कला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यशाला में एसआरएमएस रिद्धिमा के फाइन आर्ट्स फैकल्टी सौरभ रस्तोगी ने विद्यार्थियों को फिगर मेकिंग एवं रेखांकन की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनन्या भारद्वाज, अनिका सिंह, पलक अरोड़ा एवं अक्षत रस्तोगी को उनके उत्कृष्ट रेखाचित्रों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को संगीत एवं ललित कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना, भारतीय कला एवं संगीत परंपरा के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारना है। एसआरएमएस रिद्धिमा निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला को विकसित करने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर प्रदान करता रहा है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be