जनपद स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅग 2027 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में दिनांक 31अक्टूबर 2026 को डा. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह,टाउन हॉल में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा रंजीत बाबा कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में दीपक गुप्ता जिला मंत्री भाजपा,संदीप मेहरोत्रा,मनीष द्विवेदी तथा राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर पांडेय उपस्थित रहे। कुल 5 विधाओं में जनपद के विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों व गोण्डा के निवासी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कविता लेखन में आस्था द्विवेदी ने प्रथम,कशिश राय द्वितीय व हर्षिता सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसीतरह चित्रकारी में आयुषी गुप्ता ने प्रथम,ज्योति शर्मा ने द्वितीय एवं अलमता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य समूह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोण्डा की टीम विजयी रही।l नुक्कड़ नाटक व लोकगीत में क्रमशः सरयू प्रसाद बालिका इंटर कालेज व जीजीआईसी गोण्डा की टीम विजेता रही। समापन समारोह में प्रतिनिधि, एमएलसी अजीत सिंह व प्राचार्य एलबीएस गोण्डा द्वारा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में मांडवी तिवारी,शेफाली पांडेय,अभिजीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे। विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुषी वर्मा,कुलदीप यादव, प्रिया यादव,आयुष एवं वरिष्ठ सहायक उषा का सहयोग प्राप्त हुआ।

https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
