Thursday, November 12, 2026
Latest:
मनोरंजन

प्राक्तन से बोहुरुपी तक: नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की छह फिल्मों ने 10 वर्षों में राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में 3 करोड़ रुपए का आँकड़ा किया पार

मुंबई, 12 नवम्बर, 2026: वर्ष 2016 से 2026 के बीच राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में 3 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाली छह फिल्मों के साथ इस फिल्मकार जोड़ी ने बांग्ला सिनेमा के लिए एक मजबूत और निरंतर सिनेमाई सफलता का रिकॉर्ड स्थापित किया है।

ऐसे दौर में, जब किसी फिल्म उद्योग के लिए लगातार कई फिल्मों के माध्यम से बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, फिल्मकार जोड़ी नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने पिछले एक दशक में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2016 से 2026 के बीच उनकी छह फिल्मों ने राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में 3 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार किया है। यह उपलब्धि दर्शकों के साथ उनकी मजबूत पकड़ और अपने घरेलू बाजार से बाहर बांग्ला सिनेमा की बढ़ती व्यावसायिक संभावनाओं को दर्शाती है।

फिल्म इन्फॉर्मेशन द्वारा संकलित आँकड़ों के अनुसार, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली छह फिल्में हैं- प्राक्तन (3.54 करोड़ रुपए), पोस्टो (3.42 करोड़ रुपए), हामि (3.07 करोड़ रुपए), बेलाशुरु (3.79 करोड़ रुपए), हामि 2 (13.60 करोड़ रुपए) और बोहुरुपी (5.72 करोड़ रुपए)। यह उपलब्धि अलग-अलग विधाओं, विषयों और रिलीज के समय में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की इस जोड़ी की क्षमता को दर्शाती है। उनकी फिल्मों को त्योहारों के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य रिलीज के दौरान भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

पिछले एक दशक में राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में उनकी फिल्मों का संग्रह इस प्रकार रहा है:

– प्राक्तन (2016)- 3.54 करोड़ रुपए
– पोस्टो (2017)- 3.42 करोड़ रुपए
– हामि (2018)- 3.07 करोड़ रुपए
– कंठो (2019)- 2.64 करोड़ रुपए
– गोत्रो (2019)- 1.33 करोड़ रुपए
– बेलाशुरु (2022)- 3.79 करोड़ रुपए
– हामि 2 (2022)- 13.60 करोड़ रुपए
– रक्तबीज (2023)- 2.26 करोड़ रुपए
– बोहुरुपी (2024)- 5.72 करोड़ रुपए
– आमार बॉस (2025)- 1.40 करोड़ रुपए
– रक्तबीज 2 (2025)- 1.86 करोड़ रुपए
– फूल पिशी ओ एडवर्ड (2026)- 1.44 करोड़ रुपए

इन फिल्मों में हामि 2 राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है, जबकि बोहुरुपी को इस जोड़ी की सबसे अधिक कमाई करने वाली त्योहारों के दौरान रिलीज हुई फिल्म होने का गौरव हासिल है। वहीं, बेलाशुरु उनकी सामान्य रिलीज में सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाली फिल्म बनी हुई है। ये आँकड़ें इस बात की गवाही देते हैं कि इस जोड़ी ने किसी एक फिल्म की सफलता के भरोसे नहीं, बल्कि वर्षों से लगातार अपनी मजबूत सिनेमाई मौजूदगी बनाए रखी है।

यह सफर उनकी नवीनतम फिल्म फूल पिशी ओ एडवर्ड के साथ भी जारी है, जिसने उनकी फिल्मोग्राफी में एक और नया अध्याय जोड़ा है। वहीं, बोहुरुपी- द गोल्डन डाकू सिनेमाघरों में अपनी सफल पारी जारी रखते हुए बोहुरुपी श्रृंखला के प्रति दर्शकों के जुड़ाव को और मजबूत कर रही है। ये दोनों फिल्में अलग-अलग विषयों और दर्शकों के साथ इस जोड़ी के निरंतर जुड़ाव को दर्शाती हैं और बांग्ला सिनेमा जगत में उनकी मजबूत मौजूदगी को रेखांकित करती हैं।

विंडोज प्रोडक्शंस के लिए, जो 2026 में अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है, यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। यह उस लंबे सफर को दर्शाती है, जिसमें कहानी कहने और दर्शकों के साथ जुड़ाव को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, यह भी साबित करती है कि क्षेत्रीय कहानियां अपनी सांस्कृतिक पहचान बरकरार रखते हुए राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में भी बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल कर सकती हैं।

इस उपलब्धि पर नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने संयुक्त रूप से कहा, “जब हम अपने इस सफर को पीछे मुड़कर देखते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी हमें दर्शकों से लगातार मिल रहे प्यार को देखकर होती है। पिछले एक दशक में हमारी छह फिल्मों का राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में 3 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार करना हमारे लिए बेहद खास उपलब्धि है। हर फिल्म की अपनी एक पहचान रही है, अपने दर्शक रहे हैं और उसका अपना एक अलग सफर रहा है। प्राक्तन और पोस्टो से लेकर हामि 2 और बोहुरुपी तक, दर्शकों ने बार-बार बंगाल की मिट्टी से जुड़ी कहानियों को अपनाया है। हमें इस बात की भी बेहद खुशी है कि फूल पिशी ओ एडवर्ड और बोहुरुपी- द गोल्डन डाकू के साथ यह सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। बोहुरुपी- द गोल्डन डाकू अब भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि क्षेत्रीय कहानियाँ अपनी सांस्कृतिक पहचान खोए बिना दूर तक पहुँच सकती हैं। यह उपलब्धि हमारे इस विश्वास को और मजबूत करती है। हम अपने दर्शकों, सिनेमा प्रदर्शकों, वितरकों और इस सफर का हिस्सा रहे पूरी टीम के प्रति आभारी हैं।”

विंडोज प्रोडक्शंस के 25वें वर्ष में प्रवेश के साथ, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी का पिछले एक दशक का यह सिनेमाई रिकॉर्ड इस बात का शानदार उदाहरण है कि निरंतर प्रभावशाली कहानी कहने की कला, दर्शकों का विश्वास और मजबूत क्षेत्रीय पहचान किस तरह लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be