बिजनेस

बाइक रैलियों के माध्यम से एमएसएमई लोन सुविधाओं की जानकारी कारोबारियों तक पहुँचा रहा है सारथी फाइनेंस


प्रयागराज, नवंबर, 2026: एमएसएमई पर केंद्रित एनबीएफसी सारथी फाइनेंस ने देशभर में अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से बाइक रैली निकालकर छोटे कारोबारियों को संस्थागत लोन की उपलब्धता और शाखाओं के जरिए उन तक पहुँचने की जानकारी देने का नया तरीका अपनाया है। इन रैलियों के माध्यम से कंपनी छोटे कारोबारियों तक वित्तीय सेवाओं की जानकारी पहुँचाने का प्रयास कर रही है।
हाल ही में प्रयागराज शाखा के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से उन्होंने शाखा के आसपास के बड़े क्षेत्र में पहुँचकर लोगों को आकर्षक दरों पर एमएसएमई के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।

कंपनी अब तक उत्तर प्रदेश में 14 शाखाएँ शुरू कर चुकी है और राज्य के कई अन्य इलाकों में भी एमएसएमई कारोबारियों को तेजी से और आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। सारथी फाइनेंस की शाखाओं के स्तर पर नियमित बाइक रैली आयोजित करने के उद्देश्य को समझाते हुए, कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर इमरान हाशमी ने कहा, “हमारा उद्देश्य अपनी शाखाओं के आसपास ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचना और उन्हें सारथी फाइनेंस की उपस्थिति के बारे में बताना है। साथ ही, हम उन्हें यह जानकारी देना चाहते हैं कि कंपनी अपने क्षेत्र के एमएसएमई कारोबारियों को ऋण देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम अपने कर्मचारियों को नियमित बाइक रैली निकालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि लोगों को सारथी के माध्यम से एमएसएमई कारोबार को बढ़ावा देने के लिए दी जाने वाली व्यवस्थित ऋण सुविधाओं के बारे में जानकारी मिल सके।”

पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में एमएसएमई कारोबार तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तेज, भरोसेमंद और पारदर्शी लोन सुविधाओं की माँग भी बढ़ी है। सारथी फाइनेंस अपने लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (एलएपी) प्रोडक्ट के माध्यम से कारोबारियों को आसानी से लोन उपलब्ध कराकर इस जरूरत को पूरा करने का प्रयास कर रही है।
अप्रैल 2025 से कार्यरत सारथी फाइनेंस लगातार ऐसे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है, जहाँ वित्तीय सेवाओं की पहुँच सीमित है। देशभर में कंपनी छह राज्यों में 115 से अधिक शाखाएँ शुरू कर चुकी है। इसके माध्यम से कंपनी एमएसएमई को ऋण देने और दूर-दराज के क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाएँ पहुँचाने पर अपना ध्यान मजबूत कर रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be