Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महाकुम्भ की आमजन को जानकारी देने तथा अधिक से अधिक संख्या में महाकुम्भ जाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से होगा रोड शो का आयोजन

 

बरेली, 04 जनवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विगत दिनांक 04 दिसम्बर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देशानुसार महाकुम्भ से सम्बन्धित तैयारियों एवं जन जागरूकता हेतु समस्त जनपदों में रोड शो आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये थे।

उक्त के क्रम में जनपद बरेली में महाकुम्भ-2025 के जन जागरूकता के सम्बन्ध में आगामी दिनांक 09 जनवरी 2025 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे रोड शो का आयोजन त्रिवटीनाथ मंदिर से आरम्भ करते हुए आदिनाथ चौराहा तक कराया जायेगा।

उक्त आयोजन में जनपद के समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मन्दिरों के महन्त/धार्मिक प्रचारकों, विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जल सखी ग्रामीण/शहरी की झाँकी (प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक), रोड शो के आयोजन में महाकुम्भ-2025 पर आधारित थीम वेस्ड बैण्ड, छात्र/छात्राओं एवं आम-जन मानस की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------