Sunday, March 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अपर जिलाधिकारी नगर ने जिला व्यापार बन्धु समिति की करी मासिक बैठक

बरेली, 25 अगस्त। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला व्यापार बन्धु समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में कोतवाली से गवर्नमेंट इंटर कालेज तक आधी सड़क बनी हुई, आधी बिना बनी हुई, जिससे कई बार ई-रिक्शा पलटने सम्बन्धी, सिटी सब्जी मोड़ से गांधी स्कूल होते हुए चमन मठिया तक सड़क पर गढ्ढे के मरम्मत कराने सम्बन्धी, चौकी चौराहा पर अंधा डिवाइडर सम्बन्धी, महादेव पुल के नीचे अतिक्रमण सम्बन्धी आदि समस्याएं रखी गयी, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने नगर निगम के सम्बंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही कर समस्या का ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में खाद एवं सुरक्षा विभाग से सम्बंधित समस्याओं को व्यापार बन्धुओं द्वारा अपर जिलाधिकारी नगर के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने खाद एवं सुरक्षा विभाग के सम्बंधित अधिकारी को कार्यशाला का आयोजन कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बड़े बाजार के पीछे गंदे नाले की सड़क को सही कराए जाने सम्बंधित समस्या पर नगर निगम के सम्बंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त समस्या के निस्तारण हेतु कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

बैठक में शिवाजी मार्ग आलमगिरी गंज क्षेत्र में दिन के समय में जाम की स्थिति में सुधार के लिए चौपाइयां वाहनों को प्रतिबंधित किये जाने एवं ई-रिक्शाओं को वन वे करा दिये जाने सम्बंधी समस्या पर अपर जिलाधिकारी नगर ने सम्बंधित क्षेत्र के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और ड्यूटी से नदारद होने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में व्यापार बंधुओं द्वारा जी.एस.टी. सचल दल से सम्बंधित समस्याओं को भी रखा गया, जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम, पुलिस विभाग, यातायात विभाग के अधिकारी, व्यापार बन्धुओं सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------