Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

शादी के कुछ महीने बाद ही पति से तलाक, प्रेमी संग लिव-इन रिलेशनशिप, अब फंदे से लटका मिला महिला का शव

इश्क शायद सबके नसीब में नहीं लिखी होती है। दरअसल झांसी की रहने वाली ब्यूटीशियन की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी का तलाक हो गया। इसके बाद महिला अपने आशिक के संग लिव-इन रिलेशनशिप रहने लगी। जबकी युवक पहले से ही दो शादियां कर चुका था। इसे भी शादी का झांसा दिया था। लेकिन अब महिला की संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता शव मिला है। मृतका के भाई ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

ये घटना सदर बाजार के भगवंतपुरा का है। जहां धनीराम की बेटी मीनू प्रजापति ब्यूटीशियन का काम करती थी। साल 2012 में उसकी शादी मुरैना में हुई थी, लेकिन कुछ महीने ही मीनू की शादी टूट गई। इसके बाद वह मायके में पति के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा में रहने लगी। बाद में पिता ने भगवंतपुरा में मकान बनवा दिया तो वह वहां रहने लगी। मीनू के संबंध शादी से पहले इरफान नामक युवक से थे। मीनू की तलाक के बाद भी इरफान से मीनू के सम्बंध बने रहे और भगवंतपुरा में वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। शनिवार देर रात मीनू का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। म़तका के जीजा और भाई ने आरोप लगाया कि मीनू की हत्या की गई है। उसके पैर जमीन को छू रहे थे और शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं, इस मामले में सदर बाजार थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि मीनू और इरफान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन फिर भी सभी एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------