Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें महाराष्ट्र में कहां-कहां होगी भयंकर बरसात

नई दिल्ली/मुंबई : जहां इस समय देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में मानसून सक्रिय है और यहां लोग बारीश से राहत महसुस कर रहे हैं। वहीं देश के उत्तरी हिस्से के राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। इसी बीच IMD ने मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 13 राज्यों में आज शुक्रवार यानी 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी दे दी है।

दरअसल IMD ने आज यानी शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दे डाली है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा ,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। अगर उत्तर प्रदेश-बिहार की बात करें तो यहां मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। हालांकि यूपी के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके साथ ही बिहार में दो दिन से बारिश नहीं हुई है, लिहाजा मौसम काफी उमस भरा है।

महाराष्ट्र में मानसुन
महाराष्ट्र को देखें तो राजधानी मुंबई में बीते गुरुवार को काफी बारिश हुई है। IMD के मुताबिक यहां 10 घंटे यानी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 101 मिमी बरसात हुई। हालांकी ये सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहना की संभावना है, IMD के अनुसार अब तक मुंबई में झमाझम बरसात नहीं हुई है लेकिन अब बारिश में और भी तेजी आएगी। देखा जाए तो इस साल मॉनसून में विदर्भ के नागपुर, गोंदिया, भंडारा जिलों और मराठावाड़ा के हिंगोली में कम बारिश हुई है, जबकि राज्य के बाकि हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है।

महाराष्ट्र में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और अगले तीन दिनों की बात हो तो राज्य के अंबरनाथ, अंबाजोगाई, अकोला, अहमदनगर, लातूर, अहेरी, मुंबई, पुणे, सोलापुर, नासिक में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही रत्नागिरी, बुलढाना , चंद्रपुर, धुले , गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव , जालना , कोल्हापुर, नागपुर और नांदेड़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है।वहीं मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए IMD ने सतारा के घाट क्षेत्र, रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पता हो कि IMD भारी से बेहद भारी बारिश की स्थित (यानी 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश) में रेड अलर्ट,ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश ( 24 घंटे में 110 मिमी से 200 मिमी तक बारिश) की संभावना और येलो अलर्ट यानी भारी बारिश (60 मिमी से 110 मिमी के बीच) में चिन्हीत करता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper