अविनेश रेखी ने सोनी सब के ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की शक्ति को साधने के लिए पूर्ण मौन धारण किया।

मुंबई, फरवरी 2026: सोनी सब का पौराणिक शो गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय भक्ति, शक्ति और दिव्य उद्देश्य की अद्भुत कहानी को जीवंत करता है। इस शो के केंद्र में हैं अविनेश रेखी, जो भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। यह

किरदार न केवल प्रभावशाली उपस्थिति बल्कि गहरी आंतरिक शांति की भी मांग करता है।
अविनेश रेखी की तैयारी कैमरा के “एक्शन” कहने से बहुत पहले शुरू हो जाती है। सेट पर रोशनी, भव्य कॉस्ट्यूम और क्रू की हलचल के बीच वे खुद को कुछ शांत पलों में ढूंढते हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रोडक्शन टीम ने सेट पर एक खास “साइलेंस रूम” बनाया है, जहां अविनेश शूटिंग के शोर से दूर जाकर खुद को केंद्रित करते हैं और दिव्य दृश्यों की तैयारी करते हैं। यह मौन उन्हें अराजकता से अलग कर, भगवान शिव की आध्यात्मिक गहराई में उतरने में मदद करता है। शूट से पहले की यह स्थिरता उनके लिए एंकर बन जाती है। चाहे आंखें बंद करके कॉस्ट्यूम में खड़े रहना हो, सांसों को नियंत्रित करना हो या सीन को दोहराना हो अविनेश इस मौन का इस्तेमाल शिव के संयम और गरिमा को आत्मसात करने के लिए करते हैं। उनके लिए भगवान शिव को निभाना ऊंचे नाटकीय भावों का खेल नहीं, बल्कि नियंत्रित ऊर्जा और शांत शक्ति का अनुभव है।

अपने प्रोसेस के बारे में बताते हुए अविनेश रेखी कहते हैं, “सेट पर हमेशा हलचल रहती है—टेक्नीशियन लाइट्स सेट कर रहे होते हैं, मेकअप के आखिरी टच-अप होते हैं, कैमरा रिहर्सल चल रही होती है। लेकिन मैं हर अहम सीन से पहले हमारे साइलेंस रूम में जाता हूं। यह एक ऐसी जगह है जहां मैं बस स्थिर रह सकता हूं। भगवान शिव अपार शक्ति का प्रतीक हैं, लेकिन साथ ही गहन ध्यान और शांति का भी। उस संतुलन को निभाने के लिए मुझे भीतर से केंद्रित होना पड़ता है। वे शांत मिनट मुझे सांसों को नियंत्रित करने, विचारों को साफ करने और शिव की दिव्यता में पूरी तरह डूबने में मदद करते हैं। जब तक ‘एक्शन’ कहा जाता है, तब तक मैं अविनेश नहीं रहता, बल्कि भगवान शिव की तरह प्रतिक्रिया देता हूं।”
देखिए गणेश कार्तिकेय, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
