Top Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दिनांक 24 सितंबर को व्याख्यान कक्ष परिसर का होगा भव्य शिलान्यास 

            बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और नवाचार की दिशा में निरंतर अग्रसर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित होने वाले नवीन व्याख्यान कक्ष परिसर का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री सुरेश कुमार खन्ना जी एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल जी उपस्थित रहेंगे और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को सफल बनाएंगे।
           नवीन व्याख्यान कक्ष परिसर का निर्माण विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। इससे न केवल विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अधिगम का वातावरण मिलेगा, बल्कि शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का विश्वास है कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा ज्ञानार्जन की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएगी।
            कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर (बीबीएयू, लखनऊ) में किया जाएगा, जिसमें प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी तथा छात्र-छात्राएं सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।