21 अगस्त तक इन 3 राशियों के लिए गोल्डन पीरियड, शनि के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
Budh in pushya nakshatra Transit: ग्रहों के राजकुमार बुध समय-समय अपनी राशि व नक्षत्र में बदलाव करते हैं। 29 जुलाई को बुध पु्ष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और 21 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी न्याय देवता शनिदेव हैं। शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। बुध नक्षत्र परिवर्तन से कुछ भाग्यशाली राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इन राशियों को वित्त, करियर व पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें बुध नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।
1. सिंह राशि- बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है।


ये भी पढ़ें:आज से 12 सितंबर तक का समय इन 4 राशियों के लिए शुभ, कन्या राशि में रहेंगे मंगल
2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कहीं फंसे हुए धन की वापसी संभव है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप या डील से आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
3. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिलने के संकेत हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के अच्छे अवसर सामने आएंगे। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। आप अपनी प्लानिंग को पूरा करने में सफल रहेंगे।
