Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कैशलेस कार्ड बनाए जाने हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक विकास भवन बरेली के भूतल सभागार में किया जाएगा कैंप का आयोजन

बरेली, 23 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने बताया कि उ.प्र. सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उ.प्र. राज्य के सरकारी सेवकों तथा सेवानिवृत्त सेवकों एवं उनके आश्रितों के कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने का प्रावधान है। यह सुविधा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आबद्ध समस्त निजी चिकित्सालयों एवं सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध होगी। निजी आबद्ध चिकित्सालय में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक की कैशलेस सुविधा उपलब्ध होगी।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास स्टेट हेल्थ कार्ड कार्ड उपलब्ध होना अनिवार्य है, जिसकी सहायता से आबद्ध चिकित्सालय में लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत ही कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।
राज्य के सेवानिवृत सरकारी सेवकों एवं उनके आश्रितों एवं 70 वर्ष से अधिक आयु से वृद्ध जनों के कैशलेस कार्ड बनाए जाने हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक विकास भवन बरेली के भूतल सभागार में कैंप आयोजित किया जाएगा। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------