हार्टमैन मेला ग्राउंड में सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का समापन

बरेली,27 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली शहर स्थित हार्ट मैन रामलीला मैदान में सूचना विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी,जिसका कल समापन हो गया।इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों की उपलब्धियां को दर्शाया गया था। प्रदर्शनी में काफी संख्या में आकर आमजनमानस ने सरकारी योजनाओं के बारे में ली थी जानकारी।
प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया था,जैसे-
स्वावलंबन है, उद्यम है, यू पी में महिला सक्षम है
75 जनपदों के 826 विकास खंडों तक हुआ स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करवा के 01 करोड़ से अधिक ग्रामीण महिलाओं को बनाया गया आत्मनिर्भर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लघु उद्योग स्थापना हेतु आसान ब्याज मुक्त पूंजी दिलवाई जा रहीं हैं।

अन्नदाता का उत्कर्ष ,नवनिर्माण के 09 वर्ष
कृषकों के लिए खेतीबाड़ी में ड्रोन के उपयोग हेतु 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया गया है, पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 86 हजार से अधिक कृषकों को सोलर पंपों की स्थापना हेतु 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई गई है, पीएम किसान सम्मन निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया है जिसके तहत 99000 करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में अंतरित की गई है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों को क्षतिपूर्ति के तहत 5660 करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में अंतरित की गई है। 27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। गन्ना किसानों को 3.12 लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड भुगतान किया है । इसके साथ ही गन्ना एवं चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पहले था डर आज अपना घर
2017 के बाद से माफिया से मुक्त कराई भूमि पर गरीबों को आवास मुहैया करवाए जा रहें है।

पहले जर्जर डगर, अब फर्राटे का सफर
2017 से पहले दो एक्सप्रेसवे थे, 2026 में 07 एक्सप्रेसवे संचालित हैं और 15 प्रक्रिया अधीन है।
सशक्त युवा स्वर्णिम भविष्य
मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना से 163 अभ्युदय केंद्रों पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन हेतु निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर 09 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों व 03 करोड़ से अधिक निजी क्षेत्र एवं एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं।
पहले आर्थिक कठिनाई, आज अपनी कमाई
हुआ नारी शक्ति का उत्थान
लखपति दीदी योजना से 18.55 लाख से अधिक लखपति दीदी को पंजीकृत करवाके लाभान्वित किया गया है। 08 गुना आजीविका मिशन का दायरा,1.06 करोड़ ग्रामीण महिलाएं बनी आत्मनिर्भर।13 हजार से अधिक सूक्ष्म उद्यम सखियां सक्रिय हैं जिससे महिलाओं को छोटे उद्यम शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। 30,500 से अधिक स्वस्थ सखियां सक्रिय हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में यह सखियां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान में 44000 से अधिक महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा है,पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से अब तक 26.81 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं, जिससे बेटियों के जन्म से स्नातक तक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता में खास मदद मिलती है। 1581 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। महिला श्रम बाल भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है 09 वर्षों में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हुई है। ————————————————बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
