Friday, February 20, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा, कैलाश यात्रा रुकी

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के तांगलिंग क्षेत्र में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर बादल फटने के कारण ट्रैक का बड़ा हिस्सा बह गया। अचानक आई बाढ़ से कैलाश यात्रा रूट पर दो पुल बह गए। बाकी का रास्ता भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण यात्रा रोक दी गई है।

सैकड़ों यात्री फंस गए थे लेकिन भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने समय रहते बचाव अभियान चलाकर 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया। बल के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी की टीम ने सूचना मिलते ही रस्सी आधारित ट्रैवर्स क्रॉसिंग तकनीक का प्रयोग करते हुए 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया है।

उन्होंंने कहा कि इस बचाव अभियान में एक अधिकारी, चार सब-ऑर्डिनेट अधिकारी और 29 अन्य रैंकों की आईटीबीपी टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सदस्य भी शामिल हैं। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में चार नेशनल हाईवे सहित 617 सड़कें बंद हैं। 1491 बिजली ट्रांसफार्मर व 265 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------