सी एम युवा उद्यमी विकास अभियान बैंकर सम्मान समारोह का आयोजन

बरेली,11अप्रैल। सी एम युवा उद्यमी विकास अभियान बैंकर सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में अर्बन हाट में उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा कल संपन्न कराया गया I इसमें वर्ष 2025- 26 में जिले को योजना के अंतर्गत शासन से 2700 लोन वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष 2751 लोन वितरण जो कि लक्ष्य का लगभग 102% है जिला उद्योग केंद्र द्वारा सभी बैंकों के सहयोग से प्राप्त किया गया l बरेली जिले को मंडल में प्रथम स्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ l अग्रणी जिला बैंक बैंक ऑफ़ बड़ोदा द्वारा 692, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा 659 ,भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 497 ,पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 352, यूनियन बैंक द्वारा 178, सेंट्रल बैंक द्वारा 144 लोन वितरित किए गए l उक्त बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को व जिला समन्वयकों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन दिया गया l साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा शासन से चलाई जा रही सी एम युवा उद्यमी विकास अभियान के महत्व को भी रेखांकित किया गया एवं इसके समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया गया l कार्यक्रम में सभी बैंकों के 20 लोन से अधिक वितरण करने वाले 26 शाखा प्रबंधकों को भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया l इसमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सुभाष नगर शाखा द्वारा 78 लोन वितरण कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुभाष नगर शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक का विशेष आभार उपयुक्त उद्योग द्वारा व्यक्त किया गया l कार्यक्रम में उपयुक्त उद्योग बरेली द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य जो की 2800 है को भी शाखा प्रबंधकों को एवं क्षेत्रीय प्रबंधको के साथ साझा किया गया एवं सभी बैंकों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्य की प्राप्ति समय से की जाएगी l कार्यक्रम में सी एम युवा उद्योग विकास के अंतर्गत जिले में तैनात किए गए सी एम युवा फेलोज को भी सराहा गया एवं जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला उपयुक्त उद्योग द्वारा जिला उद्योग केंद्र बरेली के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया गया एवं कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ उद्यमी अजय शुक्ला इत्यादि का भी धन्यवाद व्यक्त किया गया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


