उत्तर प्रदेशराज्य

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

बरेली, 30 जुलाई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज परसा खेड़ा स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय सुरक्षा की दृष्टिगत कैमरों को सही दिशा में लगाने एवं कैमरों के ऊपर लटक रही पेड़ो की टहनियों आदि की छटाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत् निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये तथा सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
                                              बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट