जिला स्वास्थ्य समिति व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक का हुआ आयोजन

बरेली, 28 मार्च। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल जिला स्वास्थ्य समिति व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गए कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जो ब्लॉक/तहसील पीछे है वह कार्य में गति लाये। इसके साथ ही आशा तथा ए.एन.एम के भुगतान में भी जहाँ स्थिति सही नहीं चल रही है उसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए।
आभा आईडी जनरेट करने में अर्बन एरिया में कम प्रगति पायी गयी, जिस पर समस्त एम.ओ.आई. सी के साथ बैठक करने के निर्देश दिये गए ।
बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत निर्देश दिए गए मलेरिया आदि के केसो को बढ़ने ना दिया जाये और विशेष रुप से ग्रामीण इलाकों में जिला पंचायत राज अधिकारी को फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि मच्छरों से बचाव हेतु प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए ।
बैठक में निर्देश दिए गए कि जो भी आशा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अच्छा कार्य नहीं कर रही है उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही दस्तक अभियान में आशा के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी घर घर जाकर विजिट करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जो बच्चे पूरी बांह के कपड़े नहीं पहनते हैं उनके माता-पिता को बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाने के लिए प्रेरित करें ।
बैठक उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन सी.एच.सी तथा पी.एच.सी पर सी.एच.ओ अधिक समय तक अनुपस्थित रहते हैं उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए ।
अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उपचार के उपरांत ठीक हुए मरीज को मेडल वितरित किए गए ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विश्राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त सी.एच.सी तथा पी. एच.सी के डॉक्टर से उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
