उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने सेमीखेड़ा चीनी मिल के पेराई सत्र का हवन पूजन कर किया शुभारम्भ

बरेली, 25 नवम्बर।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पेराई सत्र 2024-25 का हवन पूजन कर विधि विधान के साथ शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर फीता काटा, नारियल फोड़ा, बैलों को गुड़ खिलाया और ईश्वर से सकुशलता कि कामना करते हुए पेराई सत्र का आरम्भ किया।
जिलाधिकारी ने मिल में स्थित वजन कांटा मशीन को भी देखा कि किसानों के गन्ने की तौल  उचित प्रकार से किये जाने के निर्देश दिए।
  सम्बन्धित  मिल अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जो भी चीनी पिछले साल की अभी बची है वो बिकवा दी जाये।
इस अवसर पर मा0 विधायक भोजीपुरा शहजिल इस्लाम सहित गन्ना किसान उपस्थित रहे।
                                             बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट