जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना की करी समीक्षा

बरेली, 27 फरवरी । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो व्यक्ति पात्र हो उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाए।
बैठक में उन्होंने कहा कि जिन लोगों की प्रथम लोन की किस्त पूरी हो गई है उन्हें दूसरा लोन लेने के लिए प्रेरित किया जाए तथा योजना का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार किया जाए जिससे कि लोग लाभान्वित हो सके । उन्होंने कहा कि अभी भी बैंक में फाइलों के रिजेक्शन अधिक हो रहे हैं जो की अच्छी बात नहीं है, इसमें सुधार करने के निर्देश दिए ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह,उपजिलाधिकारी /पी.ओ. डूडा रामजनम यादव, सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
