Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने सी.एम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले विकास विभाग व  निर्माण कार्यों की करी समीक्षा

बरेली, 19 फरवरी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल सी.एम. डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले विकास विभाग एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की विगत माह की रैंकिंग गिरने के कारणों को जाना जिस पर उप निदेशक कृषि ने अवगत कराया कि पी.एम कुसुम योजना में संबंधित एजेंसी द्वारा माह के अंतिम दिन में लाभार्थियों की स्वीकृति कर दी गयी थी जिस कारण तुरंत उपकरणो का इंस्टालेशन नही हो पाया था और रैंक गिर गई थी।  जिस पर जिलाधिकरी ने निर्देश देते हुए कहा कि दोनो ऐजेंसी को बुलवाया जाए।
बैठक में डी.सी. एन.आर.एल.एम को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये गए। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के अनुपस्थित होने के पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियान्ता जल निगम को निर्देश दिये कि अपने विभाग की अलग से बैठक की जाए तथा जहां पर कार्य शतप्रतिशत  तथा 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है उसका मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सी.एम डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद की रैंकिंग तय की जाती है। अतः कोई भी अधिकारी बिना कारण बताये बैठक में अनुपस्थित रहेगा तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
 सभी अधिकारियो को माह की अंतिम तिथि तक सी.एम.डैशर्बोड पर निगरानी रखने के निर्देश दिए जिससे किसी प्रकार से रैंकिंग गिरने ना पाए, लापवाही पर विभागों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि वेट और हाइट की मशीन वितरित की जाए, पहले अकांक्षात्मक विकास खण्डों में फिर अन्य विकास खण्डों में वितरित कराया जाए।
बैठक में निर्देश दिये गए कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई अवश्य करें।
बैठक में सड़कों के अनुरक्षण/नयी सड़कों का निर्माण, सेतुओं का निर्माण,
एम.एस.एम.ई, श्रम विभाग, आई.टी.आई, समाज कल्याण सहकारिता, सिंचाई, सी.एम.आई.एस पोर्टल आदि की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विश्राम सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मनमोहन पाण्डे, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए, डी.सी नरेगा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थ्ति रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------