जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं नॉन आईजीआरएस पर प्राप्त सन्दर्भों की प्रगति की करी समीक्षा

बरेली, 11मार्च। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आईजीआरएस एवं नॉन आईजीआरएस पर प्राप्त सन्दर्भों की प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में शासन स्तर से प्राप्त व अनिस्तारित संदर्भ की समीक्षा करते हुए समस्त सम्बंधित अधिकारियों को तीन दिन में लंबित रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनता दर्शन में प्राप्त अनिस्तारित शिकायतों की समीक्षा की गई और निस्तारण में गति लाने के निर्देश दिये गए।
इसी प्रकार आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गयी और पाया गया कि असंतुष्ट फीडबैक व अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से सम्पर्क ना किए जाने के कारण रैंक प्रभावित हों रहीं है, जिसमे पर निर्देश दिये गए कि संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाया जाये और शिकायत का निस्तारण हेतु उचित
श्रेणी में ही रिर्पोट लगायी जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है तथा प्रत्येक बुधवार को वीसी में इसकी समीक्षा की जाती है और हर माह जनपदो की रैंकिंग भी जारी की जाती है। इसलिए इसे गम्भीरता से लें और जहां तक संभव हो शिकायत कर्ता की समस्या का निस्तारण करें।

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन की लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है और जल्द ही यह व्यवस्था तहसील और विकास खण्ड स्तर पर भी लागू होगी, आप सभी आपने कार्यालयों में 9:45 से 12:00 बजे तक जन सुनवाई करें और जो भी शिकायतकर्ता आपके कार्यालय में आते हैं उनके उचित व्यवहार किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 21 मार्च को ईद का पर्व है और दिनांक 19 से 26 मार्च 2026 तक नवरात्रि हैं। अतः उक्त के दृष्टिगत साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं और अन्य तैयारियां भी समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, बहेड़ी, मीरगंज, आंवला सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
