Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

 

बरेली, 20 मार्च।मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता में कल जिला पोषण समिति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में आधार कार्ड बनाने की समीक्षा की गयी और निर्देश दिए गए कि नये आधार कार्ड बनाने की सही रिपोर्टिंग करें। बैठक में प्रभारी डीपीओ द्वारा जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं उनकी सूची उपलब्ध करायी गयी है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ दिए जाने हेतु फार्म भरवाये जाएं, इसके अतिरिक्त पोषण ट्रैकर एप पर डाटा अद्यतन करने विशेष रुप से विकास खण्ड भदपुरा के ग्राम अलैया, विकास खण्ड बिथरीचैनपुर के ग्राम भरतौल, विकास खण्ड फरीदपुर के ग्राम लौंगपुर, विकास खण्ड दमखोदा के ग्राम जोखनपुर, विकास खण्ड क्यारा के ग्राम नवीनगर, विकास खण्ड भुता के ग्राम सुनौरा व मुरारपुर में विशेष ध्यान देते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने के निर्देश समस्त सम्बंधित सीडीपीओ को दिए गए।

बैठक में एनआरसी में बच्चों के एडमिट होने की स्थिति सही पायी गयी। बैठक में वजन मशीन क्रय करने की भी समीक्षा की गयी और निर्देश दिए गए कि वीएसएनडी में वजन मशीन अवश्य पहुंचे, उसका लाभ गर्भवती माताओं और बच्चों को मिले।

बैठक में सीएमएस महिला चिकित्सालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त सीडीपीओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------