मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न


बरेली, 27 फरवरी । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी की अध्यक्षता में कल मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में सभी जनपदो को रैंकिंग बनाये रखने के निर्देश दिये गए जिससे मंडल की रैंकिंग प्रभावित ना हो, सर्वाधिक डी जनपद बरेली को सी.एम. डैश बोर्ड के विभिन्न मानको पर मिले है जिसमे सुधार लाने के निर्देश दिये गये।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा जानकारी दी गयी कि डिजिटल क्राप सर्वें शतप्रतिशत पूर्ण हो चुका है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत निर्देश दिये गए कि कोई भी जनपद स्टेट एवरेज से कम ना रहे। पीएम कुसुम योजना कि समीक्षा में पाया गया कि बरेली में शतप्रतिशत कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है, बदायूं में 460 के सापेक्ष 454, पीलीभीत में 577 के सापेक्ष 572, शाहजहांपुर में 1126 के सापेक्ष 1118 का कार्य पूर्ण होने कि जानकारी डी गयी जिस पर मंडलायुक्त द्वारा 28 फ़रवरी तक तीनो जनपदो को शतप्रतिशत पूर्ण कराएं जाने के निर्देश दिये गए।
बैठक में शुल्क प्रतिपूर्ति व पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा में बताया गया कि जनपदो से डाटा फारवर्ड हो चुका है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में किस किस योजना में व्यय कितना किया गया है इसकी जानकारी लेते हुए उस योजना के अंतर्गत क्या कार्य किया जाता है उसकी विस्तार से जानकारी ली गयी और जिलाधिकारीगण को निर्देश दिये गए कि व्यय के सापेक्ष कार्यों कि समीक्षा जिला स्वास्थ्य समिति में की जाये।
बैठक में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में पैरामीटर पूर्ण है अथवा नहीँ इस दृष्टिकोण से बरेली के 14, बदायूं के 16, पीलीभीत के 8 तथा शाहजहांपुर के 25 सी एचसी की का इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से निरीक्षण कराया गया है जहाँ कुछ-कुछ कमियाँ पायी गयी और फायर आदि की अनापत्ति भी लंबित पायी गयी है, जिसे पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में ऐसे डाक्टरो की संख्यात्मक जानकारी ली गयी कि जो लम्बे समय से अपनी सेवाएं विभाग को नहीँ दें रहे और अनुपस्थित चल रहे है, जिस पर बताया गया कि बरेली में 20, बदायूं में 9, पीलीभीत में 9 तथा शाहजहांपुर में 5 ऐसे चिकित्सक है जो लम्बी अवधि से अनुपस्थित चल रहे है। जिस पर मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गए कि इन लोगों सी सम्पर्क किया जाये और इनके बारे में समाचार पत्रों के माध्यम सी भी प्रचारित किया जाये यदि फिर भी यह चिकित्सक नहीँ आते है तो इन्हे सेवा से मुक्त करने कि कार्यवाही कि जाये, जिससे शासन को पदो के सापेक्ष रिक्त पदो कि सूचना भेजी जा सके।
बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत रिक्त पदो, सैम -मैम, पोषक आहार वितरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी और निर्देश दिये गए कि पोषक आहार में गुणवत्ता बनाये रखने कि दृष्टि से समय-समय पर जाँच करायी जाये।

इसके पश्चात उद्योग विभाग के अंतर्गत ओ.डी.ओ.पी, मुख्यमंत्री युवा रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री श्रम सम्मान योजना की समीक्षा कि गयी और पाया गया कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार में बरेली और शाहजहांपुर टॉप टेन में है, जिसमे पर अन्य को भी गति लाने के निर्देश दिये।
कर करेत्तर की विगत समीक्षा बैठक में आबकारी विभाग को उनके जनपद सी प्राप्त ओवर रेटिंग के दृष्टिगत निरीक्षण के निर्देश दिये गए थे इस बार जानकारी करने पर बताया कि निरीक्षण करवाए गए है।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को बैनामो कि जाँच कराएं जाने के भी निर्देश दिये गए। परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गयी की मात्र बदायूं जनपद स्टेट एवरेज सी नीचे है वसूली में बरेली को छोड़कर शेष में शतप्रतिशत वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा।
विद्युत विभाग से भी बताया गया कि समाधान योजना आने के कारण सुधार आया है। मुख्य देय /विविध देय में भी गति लाने के निर्देश दिये गये। मंडलायुक्त ने समस्त जिलाधिकारीगण को नगर निकयो के राजस्व संबंधी बिन्दुओ कि समिक्षा करने के निर्देश दिये।
राजस्व वादों में पांच वर्ष सी ज्यादा समयावधि सी लंबित वादों था तीन सी पांच वर्ष के लंबित वादों का निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिये गए।
मंडलायुक्त द्वारा जानकारी ली गयी कि समस्त तहसीलो में कोर्ट नियमित चल रहीं है अथवा नहीँ? उन्होंने निर्देश दिये कि कोई समस्या आने पर जिलाधिकारी के संज्ञान में अवश्य लाकर समस्या का निस्तारण कराया जाये। इसके साथ ही रियल टाइम खतौनी, चकबंदी, ई. ऑफिस, रेरा कि आर. सी. वसूली आदि कि भी समीक्षा कि गयी।
आई.जी.आर.एस की समीक्षा में बताया गया कि तीन पबिन्दुओ पर सी ग्रेडिंग मिली है जो कि आबकारी और स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन से है। प्रदूषण संबंधी शिकायतों में प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम व बीडीए से संयुक्त रूप से कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि 10 से 12 जनसुनवाई में सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठें और जनता कि समस्याओं का समाधान कराएं साथ ही अच्छा व्यवहार भी करें।
बताया गया कि शिकायतकर्ता को निस्तारण कि कॉपी नहीँ दी जा रहीं है जो कि उचित नहीँ है शिकायतकर्ताओ को निस्तारण की कॉपी आवश्य उपलब्ध करायी जाये।
बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बरेली, पीलीभीत व शाहजहांपुर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
