सोने से पहले ज़रूर करें यह काम, बुढ़ापे तक रहेंगे दांत मजबूत, नहीं लगेंगे कीड़े, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
Oral Hygiene Tips: दांतों में पीलापन, दांतों में सड़न, पायरिया, मसूड़ों में खून आना, दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है। अगर दांतों में एक बार कीड़ा लग जाए तो दर्द से हालत खराब होने लगती है। जैसा कि,आप जानते है कि दांतों का दर्द बहुत ज्यादा तकलीफ देता है। दांतों में कीड़ा लगने के कई कारण होते हैं।
इनमें एक कारण यह भी है कि अगर रात को आप मीठा बहुत ज्यादा खाते हैं और ब्रश करके नहीं सोते हैं तो दांतों में कीड़ा लग जाता है। अगर आपके भी दांतों में कीड़ा लग जाता है तो हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करके आप अपने दातों को कीड़ा लगने से बचा सकते हैं।
दांतों को कीड़ा लगने से कैसे बचा सकते हैं जानिए
सोने से पहले हर हाल में करें ब्रश
अगर दांतों को कीड़ा लगाने से बचाना है तो सोने से पहले ब्रश करने की आदत डालें। रोजाना ब्रशिंग और फ्लॉसिंग करना बेहद जरूरी है। इससे दांतों में जमा होने वाले बैक्टीरिया और प्लाक को हटाया जा सकता है। सोने से पहले आप अपने दांतों को साफ करते रहें तो इस समस्या से दांतों को बचा सकते हैं। इसलिए, सोने से पहले ब्रश करने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।
दांतों की नियमित जांच
दांतों की जांच करवाना भी बहुत जरूरी है। दांतों की जांच इसलिए भी जरूरी है कि जब आपके दांत में कोई परेशानी शुरू होती है तो आपको इसके बारे में पता चल जाता है। इस वजह से आप अपने दांतों के लिए बेहतर उपचार ले सकते हैं।
लौंग से भी मिलता है फायदा
दांतों को कीड़ा लगने से बचाने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर, हर रोज आप एक लौंग चबा लें तो आपके दांत मजबूत होते हैं और दांतों में कीड़ा भी नहीं लगता है।
नियमित दंत चिकित्सक से जांच कराना महत्वपूर्ण है। इससे दांतों में कीड़ा या अन्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है और उनका इलाज किया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर आप दांतों में कीड़ा और मुंह से बदबू की समस्या से बच सकते हैं।
तुलसी का करें उपयोग
दांतों को कीड़ा लगने से बचाने के लिए तुलसी का उपयोग करने से मुंह में जमा होने वाले बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों को चबाने से मुंह से बदबू की समस्या भी कम हो सकती है। अगर, रोजाना आप तुलसी की पत्तियां चबा लें तो आपके दांत स्वस्थ रहते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
माउथवॉश का करें उपयोग
मुंह से बदबू की समस्या से बचने लिए माउथवॉश का उपयोग कर सकते हैं। माउथवॉश का उपयोग करने से मुंह में जमा होने वाले बैक्टीरिया को हटाया जा सकता है। इससे मुंह से बदबू की समस्या भी कम हो सकती है। हमेशा माउथवॉश जरूर रखें और जब कभी मीठा खाएं तो माउथवॉश का प्रयोग जरूर करें।