आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मंडल स्तरीय सम्मेलन/कार्यशाला में एससीपीएम हॉस्पिटल, गोंडा के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पांडेय सम्मानित

गोंडा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मंडल स्तरीय सम्मेलन/कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित होटल क्लार्क्स अवध में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए चिकित्सा संस्थानों, अस्पतालों एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संचालन, डिजिटल हेल्थ आईडी, मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर एससीपीएम हॉस्पिटल, नियर दुखहरनाथ मंदिर, स्टेशन रोड, गोंडा के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पांडेय जी को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मंडल स्तरीय सम्मेलन/कार्यशाला में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति रही और स्वास्थ्य सेवाओं में संस्थान की सहभागिता को सराहा गया।
डॉ. ओ. एन. पांडेय जी के सम्मानित होने पर संस्थान परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल रहा। संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती अलका पांडेय जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान सदैव जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करता रहा है और आगे भी इसी प्रकार योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय जी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक एवं डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और संस्थान इस योजना के अंतर्गत अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

निदेशक श्री अजिताभ दुबे जी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
प्रशासक धीरज कुमार दुबे ने कहा कि संस्थान परिवार के सभी कर्मचारियों के सहयोग से ही संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है और आगे भी स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
देवीपाटन मंडल के गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों एवं सामाजिक लोगों ने भी डॉ. ओ. एन. पांडेय जी को सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा इसे जनपद गोंडा के लिए गर्व की बात बताया। संस्थान परिवार ने डॉ. पांडेय जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।
