रुहेलखण्ड में डॉ राजीव कुमार यादव ने एन.एस.एस.के कार्यक्रम समन्वयक पद का कार्यभार ग्रहण किया

बरेली,02अप्रैल। डॉ० राजीव कुमार यादव, सहायक प्रोफेसर, वनस्पतिशास्त्र विभाग, बरेली कालेज, बरेली ने कल दिनांक 01.04.2026 को पूर्वाह्न में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

डॉ० यादव अगले तीन वर्षों की अवधि के लिए इस पद से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनका कार्यक्षेत्र बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर और बदायूँ जिले होंगे।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत युवाओं को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। डॉ० यादव के कार्यभार ग्रहण करने से इन जिलों में एन.एस.एस. की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
