लखनऊ गोल्फ लीग के 5वें संस्करण के डे–5 पर ग्रुप बी के राउंड 3 मुकाबलों में रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। सभी टीमों ने शानदार प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन किया।

ग्रुप बी में अमेजिंग ओरिजिन्स और बीबीडी रेंजर्स ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की, जबकि स्टिंगर्स और अवध ईगल्स के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों ने अंक साझा किए। दिन के पहले मुकाबले में अमेजिंग ओरिजिन्स ने पीआर हुंडई जेओ रॉयल्स को 4–1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और दिन की दमदार शुरुआत की।

दूसरे मैच में बीबीडी रेंजर्स ने पार सीकर्स को 3–2 से कड़े मुकाबले में पराजित किया। मैच अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा। दिन के अंतिम मुकाबले में स्टिंगर्स और अवध ईगल्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जो 2.5–2.5 की बराबरी पर समाप्त हुई। दोनों टीमों ने अंक साझा किए।

ग्रुप बी की अंक तालिका में अवध ईगल्स 9.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि स्टिंगर्स और पार सीकर्स 8.5–8.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
लीग में प्रतिस्पर्धा लगातार रोमांचक होती जा रही है और सभी टीमें अंक तालिका में बेहतर स्थान के लिए प्रयासरत हैं।
