अयोध्या में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना, बुजुर्ग महिला को सड़क पर छोड़ गया परिवार, मौत
माता-पिता को ईश्वर के तुल्य माना जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में अयोध्या जनपद के दर्शननगर चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग बीमार महिला को परिजन सड़क पर छोड़कर चले गए। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुजुर्ग बीमार महिला की जान चली गई। महिला की मौत के बाद सीसीटीवी फुटेज से अयोध्या पुलिस उसक परिवार वालों की तलाश कर रही है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
चौकी प्रभारी दर्शननगर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात एक बजकर 52 मिनट पर दो महिलाएं और एक पुरुष ई-रिक्शा से पहुंचे और बुजुर्ग महिला को परिजन रखकर गये थे। सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर मामले की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने तुरंत महिला को राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। महिला को चिकित्सकों ने गले का कैंसर व इंफेक्शन बताया था। जिसकी करीब साढ़े छह बजे मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से परिजनों की तलाश पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर प्रकरण में कोई समाजसेवी तहरीर देता है, तो रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
रुदौली कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर शत्रुघ्न यादव ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक मासूम बच्ची की साइकिल के चैन में फंसे बैग को निकालकर उसकी मदद की और उसे आर्थिक सहायता भी प्रदान की। गुरूवार को क्राइम इंस्पेक्टर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसको एक राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्राइम इंस्पेक्टर मानवता की मिसाल पेश की